सांस्कृतिक शक्तिशाली देश के निर्माण पर 2026 शिखर मंच का शनचन में उद्घाटित
सांस्कृतिक शक्तिशाली देश के निर्माण पर 2026 शिखर मंच का उद्घाटन चीन के क्वांगतोंग प्रांत के शनचन शहर में हुआ। सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रचार विभाग के मंत्री ली शुलेई ने इसमें भाग लिया और मुख्य भाषण दिया।
उपस्थित प्रतिनिधियों ने कहा कि संस्कृति राष्ट्र की नींव और उसके भविष्य से जुड़ी हुई होती है। सीपीसी की 20वीं केंद्रीय समिति के चौथे पूर्ण सत्र और 15वीं पंचवर्षीय योजना में पूरे देश के सांस्कृतिक नवाचार और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने और समाजवादी संस्कृति की समृद्धि और विकास को बढ़ावा देने की योजनाओं की रूपरेखा तैयार की गई है। हमें इसका गहन अध्ययन और समझ विकसित करनी चाहिए और इसे व्यापक रूप से लागू करना चाहिए।
इस मंच का विषय "सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और संस्कृति का नवाचार" है और इसका आयोजन सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रचार विभाग द्वारा किया गया है।