8वां चीन पश्चिमी अंतरराष्ट्रीय निवेश एवं व्यापार मेला छोंगछिंग में शुरू
8वां चीन पश्चिमी अंतरराष्ट्रीय निवेश एवं व्यापार मेला 21 मई को छोंगछिंग में शुरू हुआ। इस वर्ष के "नया पश्चिमी क्षेत्र, नई विनिर्माण क्षमता और नई सेवाएं" विषय पर आधारित मेले में कुल चार प्रमुख विषयगत प्रदर्शनी क्षेत्र बनाए गए हैं। इस बार के मेले में, ब्रिटेन को मुख्य अतिथि देश, सिछुआन को स्थायी मुख्य अतिथि प्रांत तथा दक्षिण कोरिया के ग्योंगगी प्रांत को मुख्य अतिथि शहर के रूप में आमंत्रित किया गया हैं। मेले में 50 देशों और क्षेत्रों की लगभग 1400 कंपनियां एवं संस्थाएं भाग ले रही हैं।
इस वर्ष के पश्चिमी निवेश एवं व्यापार मेले में पहली बार "छोंगछिंग में इन्वेस्ट करें अवसर सूची" जारी की गई। इसके माध्यम से उन्नत विनिर्माण, हरित एवं निम्न-कार्बन विकास तथा डिजिटल अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों में छोंगछिंग के सहयोग अवसरों को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत किया गया, ताकि विभिन्न उच्च गुणवत्ता वाले संसाधनों के बीच सटीक और प्रभावी समन्वय को बढ़ावा दिया जा सके।
