अप्रैल में हवाई यात्री परिवहन 6.1 करोड़ के पार पहुंचा
चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस वर्ष अप्रैल में हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या 6 करोड़ 11 लाख 99 हजार तक दर्ज की गयी, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 0.4 प्रतिशत की वृधि दर्शाती है। इनमें अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के यात्री परिवहन की संख्या 67.88 लाख रही, जिसमें 5.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। आंकड़ो के अनुसार, इस वर्ष की शुरुआत से अब तक चीन में नागरिक उड्डयन क्षेत्र का कुल यात्री परिवहन 25 करोड़ 91 लाख 28 हजार तक पहुंच चुका है, जिसमें सालाना आधार पर 5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
माल एवं डाक परिवहन के संदर्भ में, अप्रैल के दौरान नागरिक उड्डयन क्षेत्र का कुल कार्गो और डाक परिवहन 8.54 लाख टन रहा, जिसमें 6.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इनमें घरेलू उड़ानों के जरिए माल एवं डाक परिवहन 4.56 लाख टन रहा, जो 2.1 प्रतिशत अधिक है, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का माल एवं डाक परिवहन 3.98 लाख टन तक पहुंच गया, जिसमें 12.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।