चीन का विदेशी मुद्रा बाजार समग्र रूप से स्थिर
18 मई को, चीन के राष्ट्रीय विदेशी मुद्रा प्रशासन द्वारा अप्रैल 2026 के बैंकिंग विदेशी मुद्रा लेनदेन और बैंक के माध्यम से ग्राहकों के विदेशी भुगतान-आय के आंकड़े जारी किए गए। आंकड़ो के अनुसार,वर्ष 2026 के अप्रैल में बैंकों ने 25,730 करोड़ अमेरिकी डॉलर की विदेशी मुद्रा खरीदी और 21,720 करोड़ अमेरिकी डॉलर बेची। वही, जनवरी से अप्रैल 2026 तक, कुल विदेशी मुद्रा क्रय 1,02,370 करोड़ अमेरिकी डॉलर और बिक्री 84,490 करोड़ अमेरिकी डॉलर रही।
वर्ष 2026 के अप्रैल में, बैंक के माध्यम से ग्राहकों की विदेशी आय 83,200 करोड़ अमेरिकी डॉलर और विदेशी भुगतान 77,000 करोड़ अमेरिकी डॉलर रही। वही, जनवरी से अप्रैल 2026 तक, कुल विदेशी आय 3,03,750 करोड़ अमेरिकी डॉलर और कुल भुगतान 2,89,000 करोड़ अमेरिकी डॉलर दर्ज किया गया। ये आंकड़े दर्शाते हैं कि चीन के विदेशी मुद्रा बाजार में समग्र रूप से संतुलन और स्थिरता बनी हुई है।