हांगचोउ-देछिंग शहरी रेलमार्ग की पूरी लाइन पर पटरियों का कार्य संपन्न


18 मई को चेचियां प्रांत के हुचोउ स्थित देछिंग काउंटी में हांगचोउ-देछिंग शहरी रेलमार्ग के पूर्व तियाओशी नदी पर बने केबल-स्टे पुल खंड में ट्रैक बिछाने के कार्यस्थल पर चीन रेलवे 11वें ब्यूरो समूह के कर्मचारी मुख्य रेल लाइन के अंतिम ट्रैक सेक्शन के फास्टनरों को कसने का कार्य करते हुए। (शिन्हुआ समाचार एचेंसी)

18 मई चीन रेलवे 11वें ब्यूरो समूह द्वारा निर्मित हांगचोउ-देछिंग शहरी रेलमार्ग के द्वितीय खंड में अंतिम ट्रैक सेक्शन का सफलतापूर्वक जोड़ पूरा होने के साथ ही पूरी रेल लाइन पर पटरियां बिछाने का कार्य संपन्न किया गया। इस कार्य की पूर्णता से परियोजना के समय पर संचालन शुरू करने की तैयारी को बल मिला है।

हांगचोउ-देछिंग शहरी रेलमार्ग हांगचोउ और हुचोउ को जोड़ने वाली पहली शहरी रेल लाइन है, जो चेचियांग प्रांत की प्रमुख परिवहन परियोजनाओं में शामिल है। 25.6 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन पर कुल 9 स्टेशन बनाए गए हैं। बता दें कि परियोजना के शुरू होने के बाद इसका संचालन हांगचोउ मेट्रो लाइन-10 के साथ एकीकृत किया जाएगा, जिससे हांगचोउ और देछिंग के बीच “एक घंटे का महानगरीय परिवहन क्षेत्र” विकसित होगा और दोनों क्षेत्रों के बीच आवाजाही तेज व आसान बनेगी।