चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने हाल ही में सैन्य मामलों से संबंधित जानकारी दी
18 मई की दोपहर को, चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता, वरिष्ठ कर्नल च्यांग बिन ने हाल ही में सैन्य मामलों से संबंधित जानकारी जारी की।
पेइचिंग श्यांगशान फोरम की चर्चा में, च्यांग बिन ने परिचय देते हुए कहा कि 7 से 9 मई तक, 2026 पेइचिंग श्यांगशान फोरम की प्रायोगिक बैठक चीन की राजधानी पेइचिंग में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। "वैश्विक सुरक्षा शासन: चुनौतियां और समाधान" विषय पर आयोजित इस बैठक में 43 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 121 रक्षा अधिकारियों, वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और विशेषज्ञों ने भाग लिया।
नानशा द्वीप समूह और चट्टानों पर फिलीपींस के अवैध कब्जे के संबंध में, च्यांग बिन ने कहा कि नानशा द्वीप समूह और उसके निकटवर्ती जलक्षेत्र पर चीन की निर्विवाद संप्रभुता है। हम जोंग्ये द्वीप और माहुआन द्वीप सहित सभी अवैध रूप से कब्जे वाले चीन के द्वीपों और चट्टानों पर फिलीपींस की निर्माण गतिविधियों का कड़ा विरोध करते हैं, और अपनी क्षेत्रीय संप्रभुता और समुद्री अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक उपाय करेंगे।