वांग यी ने उत्तर प्रदेश में तूफ़ान से हुई जनहानि पर भारतीय समकक्ष को संवेदना संदेश भेजा

(CRI)13:38:03 2026-05-19

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 17 मई को भारत के उत्तर प्रदेश में तूफ़ान से हुई जनहानि पर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को संवेदना संदेश भेजा।

वांग यी ने कहा कि मुझे हैरान करने वाली ख़बर मिली कि उत्तर प्रदेश में ज़बरदस्त आंधी-तूफ़ान की वजह से कई नागरिकों की मौत हो गई। मैं मृतकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करता हूं और मृतकों के परिजनों को हार्दिक संवेदना देता हूं। कामना है कि घायल हुए लोग जल्दी ही ठीक हो जाएंगे।