पहले चार महीनों में, चीन की रेलवे ने 1 अरब 50 करोड़ से अधिक यात्रियों को सेवा दी


चित्र जन-दैनिक ऑनलाइन से है।

चीन राष्ट्रीय रेलवे समूह लिमिटेड के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में जनवरी से अप्रैल तक देशभर की रेल सेवाओं द्वारा 155.5 करोड़ यात्रियों को परिवहन सेवा प्रदान की गई, जो वर्ष 2025 की समान अवधि की तुलना में 6.8 प्रतिशत अधिक है। रेल सेवाओं में यात्री संख्या और गुणवत्ता दोनों में वृद्धि के साथ लोगों की सुरक्षित और सुचारु यात्रा सुनिश्चित की गई।

यात्री सेवाओं की आपूर्ति अधिक सटीक और प्रभावी रही। जनवरी से अप्रैल के दौरान देशभर में प्रतिदिन औसतन 11,574 यात्री ट्रेनें चलाई गईं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6.3 प्रतिशत अधिक हैं। सामान्य गति वाली ट्रेनों का संचालन स्थिर रखा गया तथा जनहित “धीमी ट्रेनों” और “ग्रामीण पुनरुत्थान” विशेष ट्रेनों का निरंतर संचालन किया गया, जिससे दूरदराज़ क्षेत्रों के लोगों की यात्रा अधिक सुविधाजनक बनी। सीमा-पार यात्री परिवहन का भी सुव्यवस्थित संचालन किया गया और सीमा चौकियों पर आवागमन सुविधा के स्तर को बेहतर बनाया गया, जिससे अंतरराष्ट्रीय यात्राओं और आर्थिक-व्यापारिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिला।

चीन-लाओस रेलवे द्वारा सीमा-पार यात्रियों की संख्या 1.43 लाख रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 36.3 प्रतिशत अधिक दर्ज की गई है। वहीं,ग्वांगचोउ-शेनचेन-हांगकांग हाई-स्पीड रेल सेवा से 1.1777 करोड़ सीमा-पार यात्रियों ने यात्रा की, जिसमें 14.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। दिसंबर 2024 में लागू की गई चीन की वीजा-मुक्त पारगमन नीति के कारण बढ़ती विदेशी यात्री संख्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे विभाग ने बहुभाषी सेवाएँ और यात्रा सुविधाएँ उपलब्ध कराईं, ताकि विदेशी पर्यटक “रेल के जरिए चीन भ्रमण” का बेहतर अनुभव प्राप्त कर सकें। इस अवधि में देशभर की रेल सेवाओं ने 78.29 लाख विदेशी यात्रियों को परिवहन सेवा प्रदान की, जो पिछले वर्ष की तुलना में 33.9 प्रतिशत अधिक है।