चीनी उप प्रधानमंत्री और रूसी उप प्रधानमंत्री ने 10वें चीन-रूस एक्सपो के उद्घाटन समारोह में भाग लिया

(CRI)10:55:45 2026-05-18

17 मई को, चीनी उप प्रधानमंत्री चांग कुओछिंग और रूसी उप प्रधानमंत्री यूरी पेत्रोविच ट्रुत्नेव ने संयुक्त रूप से उत्तर चीन के हार्बिन शहर में आयोजित 10वें चीन-रूस एक्सपो के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। 

चांग कुओछिंग ने कहा कि दोनों राष्ट्रपतियों के रणनीतिक मार्गदर्शन में, चीन और रूस के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग से सार्थक परिणाम प्राप्त हुए हैं। चीन, दोनों राष्ट्रपतियों द्वारा बनी महत्वपूर्ण सहमति के अनुरूप, रूस के साथ मिलकर चीन-रूस एक्सपो जैसे मंचों का अच्छा उपयोग कर चीन-रूस "पूर्वोत्तर-सुदूर पूर्व" सहयोग तंत्र की भूमिका निभाकर पारस्परिक लाभ वाले विकास के लिए निरंतर अवसर बढ़ाने के लिए तत्पर है।

ट्रुत्नेव ने कहा कि रूस स्थानीय सहयोग की संभावनाओं को उजागर करने और द्विपक्षीय सम्बंधों के विकास में उपलब्धियों को समृद्ध करने के लिए समिति तंत्र का लाभ उठाने के लिए तैयार है।