चीन की पुरुष एवं महिला फुटबॉल टीमों ने U-17 विश्व कप में बनाई जगह
(जन-दैनिक ऑनलाइन)13:56:35 2026-05-15
सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित 2026 AFC अंडर-17 एशियाई कप के ग्रुप-बी के तीसरे मुकाबले में चीन की अंडर-17 पुरुष फुटबॉल टीम ने क़तर को 2-0 से हराकर क्वार्टर फ़ाइनल में प्रवेश किया। इस जीत के साथ चीन ने 2026 फीफा अंडर-17 विश्व कप में अपना स्थान पक्का कर लिया। बता दे कि यह 2005 में पेरू में आयोजित अंडर-17 विश्व कप के बाद पहली बार है, जब 21 वर्षों के अंतराल के बाद चीन की पुरुष फुटबॉल टीम ने इस टूर्नामेंट के अंतिम चरण में प्रवेश किया है।
चीन की टीम के लिए शुरुआती दो मुकाबले निराशाजनक रहे थे। दोनों मैचों में हार के कारण टीम ग्रुप में सबसे नीचे थी। अंतिम लीग मैच में चीन के सामने “करो या मरो” की स्थिति थी और क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंचने के लिए उसे क़तर पर कम-से-कम दो गोल से जीत दर्ज करनी आवश्यक थी।