2026 में चीन में गेहूं की खरीदी का अनुमान लगभग 10 करोड़ टन

चीन के राष्ट्रीय अनाज और भंडारण ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार, वर्त्तमान में ग्रीष्मकालीन अनाज की खरीदी से जुड़ी सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। इस साल गेहूं की खरीदी का अनुमान लगभग 10 करोड़ टन है, जो उत्पादन का लगभग सातवें हिस्से के बराबर है और यह आकड़ा पिछले साल के स्तर के समान है। प्रमुख उत्पादन क्षेत्रों में गेहूं की वर्तमान खरीदी कीमत प्रति किलोग्राम 2.5 युआन है, जो राज्य द्वारा तय न्यूनतम खरीदी मूल्य 2.38 युआन प्रति किलोग्राम से अधिक है।

वास्तविक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, राष्ट्रीय अनाज एवं भंडारण ब्यूरो ने ग्रीष्मकालीन अनाज खरीदी की कार्ययोजना तैयार कर ली है। खरीदी के लिए विभिन्न माध्यमों से वित्तीय संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है तथा अनाज भंडारण हेतु आवश्यक जगह पहले से तैयार रखी गई है। इसके अलावा, अनाज भंडार के प्रबंधन और निकासी कार्य के लिए भी संतुलित व्यवस्थाएँ की भी गई हैं। वर्तमान में, विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 11 करोड़ टन भंडारण क्षमता तैयार किया गया है, जिससे किसानों को अपने अनाज की बिक्री में सहजता बनी रहे। आगे की कार्रवाई में समन्वित संगठन को मजबूत करने, बाज़ार आधारित खरीदी पर जोर देने, नीतिगत भंडारण को व्यवस्थित करने, किसानों के लिए सेवाओं का निरंतर सुधार करने तथा खरीदी की सही प्रक्रिया बनाए रखने जैसे मुख्य पांच पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रीष्मकालीन अनाज की खरीदी को पूरी तरह सुनिश्चित करना, साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि किसान अपने उत्पाद को उचित मूल्य पर बेच सकें, जिससे अनाज की कीमतें संतुलित और स्थिर बनी रहें।