APEC की दूसरी उच्च स्तरीय बैठक 18-19 मई को शांगहाई में आयोजित

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कुओ चियाखुन ने 14 मई को साझा किया कि चीन द्वारा इस साल 18 और 19 मई को शांगहाई में एशिया–प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन (APEC) की दूसरी उच्च स्तरीय बैठक आयोजित किया जाएगा।

कुओ चियाखुन ने नियमित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि APEC उच्च स्तरीय बैठकें नेताओं की बैठक की तैयारी का मुख्य माध्यम हैं और इन्हें प्रति वर्ष 4–5 बार आयोजित किया जाता है। 2026 के APEC मेज़बान देश के रूप में, चीन द्वारा इस बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में, इस वर्ष APEC सहयोग की वर्ष-मध्य समीक्षा के अलावा, प्रारंभिक उपलब्धियों को संकलित किया जाएगा और वर्ष के शेष कार्यक्रमों तथा नेताओं की बैठक के निष्कर्षों के लिए नींव तैयार की जाएगी।

कुओ चियाखुन ने साझा करते हुए कहा कि, “इसके अलावा, इस उच्च स्तरीय बैठक से पहले, APEC की विभिन्न समितियाँ और कार्य समूह 11 से 17 मई के बीच लगभग 40 बैठकें आयोजित की जाएँगी, जिनमें व्यापार-निवेश, आर्थिक और तकनीकी सहयोग, महिला सशक्तिकरण, दूरसंचार, खाद्य सुरक्षा जैसी विषयवस्तुएँ शामिल होंगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि APEC के सभी सदस्य अर्थव्यवस्थाओं, सचिवालय और पर्यवेक्षक सहित 1000 से अधिक प्रतिनिधि इन बैठकों में भाग लेंगे।