चीन-अमेरिका शिखर वार्ता के बारे में चीनी विदेश मंत्रालय का परिचय

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने 14 मई को नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने 14 मई को देश की राजधानी पेइचिंग में आयोजित एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार के प्रश्न के जवाब में कहा कि इस दिन सुबह, राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ वार्ता की, दोनों पक्ष "चीन-अमेरिका रचनात्मक रणनीतिक स्थिरता संबंध" की नई स्थिति बनाने पर सहमत हुए, जो अगले तीन वर्षों और उससे भी अधिक समय तक चीन-अमेरिका संबंधों के लिए रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान करेगा।
प्रवक्ता ने कहा कि "रचनात्मक रणनीतिक स्थिरता" की विशेषता सहयोग की प्रधानता वाली सकारात्मक स्थिरता, मध्यम प्रतिस्पर्धा वाली स्वस्थ स्थिरता, प्रबंधनीय मतभेदों वाली सामान्यीकृत स्थिरता और पूर्वानुमानित शांति वाली स्थायी स्थिरता होनी चाहिए। चीन अमेरिका के साथ मिलकर, द्विपक्षीय संबंधों की नई स्थिति को ठोस कार्यों में बदल कर चीन-अमेरिका संबंधों के स्थिर, स्वस्थ और सतत विकास को बढ़ावा देना चाहता है।