चीन अमेरिका के साथ सहयोग को लगातार बढ़ाने के लिए इच्छुक है: चीनी वाणिज्य मंत्रालय

(CRI)09:10:55 2026-05-15

14 मई को, चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने पेइचिंग में एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें प्रवक्ता ह योंगछ्येन ने परिचय देते हुए कहा कि 13 मई को, चीन-अमेरिका व्यापार वार्ता के लिए चीन के प्रमुख वार्ताकार, चीनी उप प्रधानमंत्री हे लिफेंग और अमेरिका के प्रमुख वार्ताकार, अमेरिकी वित्त सचिव स्कॉट बेसेन्ट ने दक्षिण कोरिया में चीन-अमेरिका व्यापार वार्ता आयोजित की।

प्रवक्ता के अनुसार, दोनों पक्षों ने दोनों राष्ट्राध्यक्षों द्वारा बनी महत्वपूर्ण सहमति के मार्गदर्शन में आपसी सम्मान, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व, सहयोग और उभय जीत वाले सिद्धांतों का पालन करते हुए, पारस्परिक चिंता के आर्थिक और व्यापारिक मुद्दों को हल करने और व्यावहारिक सहयोग को और आगे बढ़ाने पर खुलकर, गहन और रचनात्मक चर्चा की।

ह योंगछ्येन ने यह भी कहा कि अगले चरण में, चीन अमेरिका के साथ मिलकर समानता, सम्मान और पारस्परिक लाभ के सिद्धांतों के आधार पर सहयोग के क्षेत्रों की सूची का निरंतर विस्तार करना और समस्या सूची को कम करना चाहता है, ताकि चीन-अमेरिका के आर्थिक और व्यापारिक संबंधों के स्वस्थ, स्थिर और सतत विकास को बढ़ावा दिया जा सके।