चीन ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक की सफल मेजबानी में भारत का समर्थन करने को तैयार

(CRI)09:05:30 2026-05-15

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने 14 मई को देश की राजधानी पेइचिंग में आयोजित एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार द्वारा ब्रिक्स सहयोग के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि ब्रिक्स देश उभरते बाजारों और विकासशील देशों के बीच सहयोग का एक महत्वपूर्ण मंच हैं। चीन ब्रिक्स सहयोग को बहुत महत्व देता है और इसमें सक्रिय रूप से भाग लेता है, और ब्रिक्स रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने और ब्रिक्स एकता और सहयोग की सकारात्मक गति को मजबूत करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।

क्वो च्याखुन ने आगे कहा कि चीन ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक की सफल मेजबानी में भारत, जो कि अध्यक्ष देश है, का समर्थन करना चाहता है, ताकि "ग्रेटर ब्रिक्स" सहयोग के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा दिया जा सके।