वनचोऊ में मछली चारे की ड्रोन डिलीवरी शुरू

कल चेचियांग प्रांत के वनचोऊ शहर के पिंगयांग काउंटी स्थित नानची द्वीपसमूह क्षेत्र के गुओशिंगआओ घाट पर मछली के चारे से लदा एक ड्रोन उड़ान भरते हुए दूर स्थित गहरे समुद्री जाल-पिंजरा मत्स्य पालन केंद्र की ओर रवाना किया गया, जिसके द्वारा बड़ी पीली मछलियों को निर्धारित मात्रा में चारा पहुंचाया गया।
वनचोऊ बड़ी पीली मछली उद्योग संघ के अध्यक्ष तथा हाएफाए मत्स्य उद्योग के प्रभारी लीन तुआनपिंग के अनुसार, इस केंद्र में 90 गहरे समुद्री जाल-पिंजरे हैं, जहां हर वर्ष विभिन्न आकारों की लगभग 12 लाख बड़ी पीली मछलियों का उत्पादन किया जाता है, जिसका वार्षिक मूल्य 8 करोड़ युआन तक आंका गया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष वसंत ऋतु में केंद्र में एकमुश्त 50 लाख बड़ी पीली मछली के शावक छोड़े गए हैं। अनुमान है कि वर्ष 2027 के अंत तक यहां 22 लाख से अधिक परिपक्व मछलियों का उत्पादन किया जा सकेगा।

लंबे समय से समुद्री आहार वितरण कार्य मुख्य रूप से मानव श्रम और नौकाओं पर निर्भर रहा है, जिससे कार्यक्षमता कम, लागत अधिक तथा मौसम और समुद्री परिस्थितियों का प्रभाव ज्यादा पड़ता था। कृषि ड्रोन के उपयोग के बाद कार्यक्षमता में मानव श्रम की तुलना में तीन गुना से अधिक वृद्धि हुई है। ड्रोन तकनीक अपनाने से प्रत्येक जाल-पिंजरे के प्रबंधन खर्च में प्रतिवर्ष लगभग 5 हजार युआन तक की बचत होने की संभावना जताई गई है।