छामदो के जोम्दा काउंटी में बढ़ी जंगली तेंदुओं की सक्रियता

शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के छामदो शहर स्थित जोम्दा काउंटी के गांगतो कस्बे में जंगली चित्तीदार तेंदुए की गतिविधियां कैमरे में कैद हुईं।(जन-दैनिक ऑनलाइन)
हाल ही में शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के छामदो शहर स्थित जोम्दा काउंटी के गांगतो कस्बे में राष्ट्रीय प्रथम श्रेणी संरक्षित वन्यजीव — जंगली चित्तीदार तेंदुए की गतिविधियां कैमरे में कैद हुईं। यह पिछले दो वर्षों में इस क्षेत्र में तीसरी बार है, जब इस तेंदुए के निशान दर्ज किए गए हैं।
कैमरे में कैद तस्वीरों से स्पष्ट है कि तेंदुआ मजबूत शरीर और फुर्तीली चाल के साथ दिखाई दे रहा है। शीर्ष शिकारी प्रजातियों में शामिल जंगली तेंदुए का लगातार कई वर्षों तक बार-बार नजर आना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि इलाके का प्राकृतिक पारिस्थितिक ढांचा संतुलित है और खाद्य श्रृंखला भी पूरी तरह व्यवस्थित बनी हुई है। इसके अलावा, यह इस क्षेत्र के पर्यावरण में लगातार हो रहे निरन्तर सुधार की जीवंत तस्वीर भी पेश करता है।