चीन में 50 लाख से अधिक नए कारोबारी इकाइयों का पंजीकरण
13 मई को चीन के राज्य बाजार विनियमन प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष की पहली तिमाही में चीन में 50.98 लाख नई व्यावसायिक इकाइयां स्थापित की गईं। इनमें 20.74 लाख नए उद्यम तथा 30.14 लाख नए व्यक्तिगत औद्योगिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान शामिल हैं। व्यावसायिक इकाइयों के विकास में स्थिरता के साथ सुधार देखा गया है, जिसने अर्थव्यवस्था की मजबूत शुरुआत को प्रभावी समर्थन प्रदान किया है।
औद्योगिक संरचना में निरंतर सुधार जारी। पहली तिमाही में प्राथमिक क्षेत्र में 2.29 लाख, द्वितीयक क्षेत्र में 3.96 लाख तथा तृतीयक क्षेत्र में 44.73 लाख नई व्यावसायिक इकाइयां स्थापित हुईं। मार्च के अंत तक चीन में पंजीकृत “चार नए” आर्थिक उद्यमों की संख्या 2.6848 करोड़ तक पहुंच गई, जिनमें नई प्रौद्योगिकी, नए उद्योग, नए व्यवसायिक प्रारूप और नए मॉडल शामिल हैं। बता दे कि पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में ये 6.8 प्रतिशत अधिक हैं और कुल उद्यमों में इनका हिस्सा 40.9 प्रतिशत रहा हैं।
विनिर्माण क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों में भी उन्नयन की प्रक्रिया में तेजी। पहली तिमाही में उच्च-प्रौद्योगिकी विनिर्माण क्षेत्र में तेज वृद्धि दर्ज की गई। इनमें IC (Integrated Circuit) के निर्माण से जुड़े नए व्यावसायिक इकाइयों की संख्या में वर्ष-दर-वर्ष 31 प्रतिशत तथा स्मार्ट मानव रहित विमान निर्माण क्षेत्र में 15.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी। वहीं उपकरण विनिर्माण उद्योग में 70 हजार नई व्यावसायिक इकाइयां स्थापित हुईं, जिनमें रेलवे, जहाज, एयरोस्पेस तथा अन्य परिवहन उपकरण निर्माण उद्योग में 10.6 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई।