चीन ने कोपेनहेगन लोकतंत्र शिखर सम्मेलन में लाई छिंग-ते के आमंत्रण का विरोध किया

(CRI)09:37:38 2026-05-14

रिपोर्टों के अनुसार, थाईवान के अधिकारी लाई छिंग-ते ने डेनमार्क के एक गैर-सरकारी संगठन द्वारा आयोजित 2026 कोपेनहेगन लोकतंत्र शिखर सम्मेलन में पूर्व-रिकॉर्ड किए गए वीडियो के माध्यम से भाग लिया और भाषण दिया।

13 मई को, चीन की राजधानी पेइचिंग में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार के प्रश्न के जवाब में कहा कि तथाकथित "कोपेनहेगन लोकतंत्र शिखर सम्मेलन" वैचारिक पूर्वाग्रह से भरा हुआ है और इसने जानबूझकर "थाईवान स्वतंत्रता" के तत्व को गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियां करने के लिए आमंत्रित किया है, जो एक-चीन सिद्धांत का गंभीर उल्लंघन है। चीन ने इसका कड़ा विरोध किया है।

प्रवक्ता के अनुसार, चीन संबंधित पक्ष से एक-चीन सिद्धांत का ईमानदारी से पालन करने और "थाईवान स्वतंत्रता" बलों के लिए मंच प्रदान न करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि थाईवान चीन का हिस्सा है, यह कभी एक देश नहीं रहा है और न ही कभी बन सकता है। एक-चीन सिद्धांत पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय में गहरी सहमति है और यह एक अटल रूख है।

क्वो च्याखुन ने यह भी कहा कि लाई छिंग-ते चाहे कुछ भी कहें या करें, वे इस ऐतिहासिक और कानूनी तथ्य को नहीं बदल सकते कि थाईवान चीन के भूभाग का अभिन्न हिस्सा है। साथ ही, वे एक-चीन सिद्धांत के प्रति अंतरराष्ट्रीय समुदाय की प्रतिबद्धता के मूल ढांचे को भी कमजोर नहीं कर सकते।