थाईवान को अमेरिकी हथियारों की बिक्री का चीन का विरोध स्पष्ट और सुसंगत है

(CRI)08:55:49 2026-05-13


12 मेई को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने नियमित संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने मंगलवार को राजधानी पेइचिंग में आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की चीन यात्रा के दौरान दोनों देशों के राष्ट्रपति चीन-अमेरिका संबंधों और विश्व शांति एवं विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श करेंगे।

साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि चीन का थाईवान क्षेत्र को अमेरिकी हथियारों की बिक्री का विरोध सुसंगत और स्पष्ट है।