विश्व स्वास्थ्य सभा में थाईवान की भागीदारी को लेकर चीन ने अपना रुख दोहराया

(CRI)10:19:53 2026-05-12


11 मई को चीन की राजधानी पेइचिंग में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया। 

रिपोर्टों के अनुसार, 79वीं विश्व स्वास्थ्य सभा 18 मई से शुरू होगी, लेकिन थाईवान को अब तक इसमें भाग लेने का निमंत्रण नहीं मिला है।

11 मई को चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने पुष्टि की कि चीन ने इस वर्ष की विश्व स्वास्थ्य सभा में थाईवान की भागीदारी को मंजूरी नहीं देने का निर्णय लिया है।

संबंधित प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि दुनिया में केवल एक ही चीन है, थाईवान चीन के भूभाग का अविभाज्य हिस्सा है और चीन लोक गणराज्य की सरकार पूरे चीन का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र वैध सरकार है।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन सहित अंतरराष्ट्रीय संगठनों में थाईवान की भागीदारी के मुद्दे पर चीन का रुख हमेशा स्पष्ट और सुसंगत रहा है। उनके अनुसार, इस मुद्दे का समाधान “एक-चीन सिद्धांत” के आधार पर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सिद्धांत संयुक्त राष्ट्र महासभा के संकल्प 2758 और विश्व स्वास्थ्य सभा के संकल्प 25.1 में भी स्पष्ट रूप से निर्धारित किया गया है।

क्वो च्याखुन ने जोर देकर कहा कि चीन की केंद्र सरकार की सहमति के बिना थाईवान क्षेत्र के पास विश्व स्वास्थ्य सभा में भाग लेने का कोई आधार, कारण या अधिकार नहीं है।