चीन का तियानचोऊ-10 मालवाहक अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण स्थल पर पहुंचा


चित्र शिन्हुआ एजेंसी से है

चीन के तियानचोऊ-10 मालवाहक अंतरिक्ष यान और लॉन्ग मार्च-7 Y-11 प्रक्षेपण रॉकेट के संयुक्त ढांचे को 8 मई को ऊर्ध्वाधर स्थिति में प्रक्षेपण क्षेत्र तक पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, वर्तमान में वेनछांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र की सभी सुविधाएं और उपकरण सामान्य स्थिति में हैं। आगामी चरण में निर्धारित योजना के तहत प्रक्षेपण से पहले विभिन्न जांच और संयुक्त परीक्षण पूरे किए जाएंगे तथा आने वाले दिनों में उपयुक्त समय पर मिशन का प्रक्षेपण किया जाएगा।