शीत्सांग में“मई दिवस”अवकाश के दौरान सड़क परिवहन सुचारु एवं व्यवस्थित

जानकारी के अनुसार, 1 से 5 मई के दौरान प्रदेश की उच्चस्तरीय राजमार्गो पर यातायात प्रवाह 4 लाख 51 हजार 26 वाहनों तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 18.5 प्रतिशत अधिक है। वहीं, सामान्य राष्ट्रीय एवं प्रांतीय राजमार्गों पर यातायात प्रवाह 46 हजार 884 वाहनों का दर्ज किया गया। वाहनों की तेज़ आवाजाही, उच्च ऊंचाई वाले मार्गों पर अचानक हुई भारी बर्फबारी तथा लगातार जारी पर्वतीय बाढ़ संबंधी चेतावनियों के बीच, इस वर्ष “मई दिवस” अवकाश के दौरान शीत्सांग की सड़क यातायात व्यवस्था सुचारु एवं व्यवस्थित बनी रही।

“मई दिवस” अवकाश के दौरान उच्चस्तरीय राजमार्ग पर यातायात का दबाव मुख्य रूप से 1 और 5 मई को देखा गया, जबकि सामान्य राष्ट्रीय एवं प्रांतीय मार्गों पर यात्रा का चरम समय 2 से 4 मई के बीच रहा। इस प्रकार दोनों प्रमुख मार्गों पर यातायात का प्रभावी विभाजन सुनिश्चित किया गया। जानकारी के अनुसार, अप्रैल के अंत से मई की शुरुआत तक G216, G318, G562 और G219 सहित कई उच्च ऊंचाई वाले राष्ट्रीय एवं प्रांतीय राजमार्गों पर भारी हिमपात और बर्फ जमने के बाद रखरखाव दलों द्वारा रातभर अभियान चलाकर मार्गों को बहाल किया गया। इस दौरान कुल 6.25 टन हिम-पिघलाने वाले रसायनों का छिड़काव किया गया तथा 65 हजार 200 घन मीटर से अधिक बर्फ हटाई गई। इसके अलावा, शीत्सांग के परिवहन विभाग ने सार्वजनिक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन विभागों के साथ मिलकर जोखिम वाले मार्गों पर सटीक यातायात नियंत्रण लागू किया। साथ ही, “शीत्सांग यातायात” के डिजिटल मीडिया मंचों के माध्यम से वास्तविक समय में सड़क स्थिति की जानकारी लगातार जारी की जाती रही। इसके अलावा, यात्री बसों तथा खतरनाक सामग्री ढोने वाले वाहनों की गतिशील निगरानी प्रणाली द्वारा 1 लाख 80 हजार से अधिक चेतावनी संदेश जारी किए गए।