ब्रिटेन द्वारा दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार कर उन पर अभियोग लगाना सरासर राजनीतिक तमाशाः चीनी विदेश मंत्रालय

(CRI)14:36:07 2026-05-09

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने 8 मई को हुई प्रेस वार्ता में ब्रिटेन द्वारा वहां रह रहे दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार कर उन पर अभियोग लगाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सरासर राजनीतिक तमाशा है। चीन इसकी कड़ी निंदा करता है और इसका डटकर विरोध करता है। चीन ने ब्रिटेन के सामने गंभीरता से यह मामला उठाया है।

प्रवक्ता ने कहा कि हम ब्रिटेन से गलत कार्रवाई ठीक कर चीन के खिलाफ राजनीतिक पैंतरेबाज़ी बंद कर चीन का विरोध करने और हांगकांग को अशांत करने के तत्वों का समर्थन बंध करने और बड़ी कोशिशों के बाद प्राप्त द्विपक्षीय सम्बंधों के अच्छे विकास का रुझान बनाए रखने का अनुरोध करते हैं।