शिचियाचुआंग: हूथुओ नदी पर शुरुआती गर्मियों का मनमोहक नज़ारा
(जन-दैनिक ऑनलाइन)15:28:48 2026-05-08
हाल के दिनों में, चीन के हेपेई प्रान्त की राजधानी शिचियाचुआंग शहर के हूथुओ नदी का साफ पानी और हराभरा किनारा शुरुआती गर्मियों में आकर्षण का केंद्र बन कर उभरा है।
हाल के वर्षों में शिचियाचुआंग नगर निगम ने नदियों और झीलों के नियमित संरक्षण, पूरे क्षेत्र की सफाई और सुधार, और जल पारिस्थितिकी के पुनर्निर्माण व उन्नयन के कार्य सक्रिय रूप से संपन्न किए हैं। इन प्रयासों के माध्यम से प्रशाशन द्वारा जल पर्यावरण प्रबंधन में कमियों में सुधार किया गया, क्षेत्र की साफ-सुथरी और स्वच्छ नदियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गईं और एक जीवंत, पर्यावरण-सुलभ शहर के रूप में अपनी पहचान को मजबूत करने की दिशा में निर्णायक कदम उठाए गए।
