पहली तिमाही में चीन के सभी उद्योगों की FDI में 5.4% की वृद्धि
चीन के वाणिज्य मंत्रालय और राष्ट्रीय विदेशी मुद्रा प्रशासन के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल की पहली तिमाही में चीन के सभी उद्योगों का Foreign Direct Investment (FDI) यानी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 30,945 करोड़ युआन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 5.4 प्रतिशत अधिक है। इस अवधि के दौरान, चीन के निवेशकों ने 140 देशों और क्षेत्रों की 4111 विदेशी कंपनियों में गैर-वित्तीय प्रत्यक्ष निवेश किया, जिसका कुल निवेश 23,286 करोड़ युआन रहा।
पहली तिमाही में, “बेल्ट एंड रोड” पहल में शामिल देशों में चीन के गैर-वित्तीय निवेश का आंकड़ा 61.27 अरब युआन रहा। विदेश में ठेकेदारी परियोजनाओं के क्षेत्र में, चीन की कंपनियों ने 34,851 करोड़ युआन के नए ठेका अनुबंध किए, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 2.4 प्रतिशत अधिक है। वहीं, इसी अवधि में इन परियोजनाओं से 21,869 करोड़ युआन का कारोबार पूरा हुआ, जो 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
पहली तिमाही में आंकड़ों के अनुसार, चीन की कंपनियों ने कुल 96 हजार श्रमिकों को विदेश भेजा, जिनमें ठेकेदारी परियोजनाओं के तहत 30 हजार और श्रम सहयोग परियोजनाओं के तहत 66 हजार श्रमिक शामिल हैं।