शांगहाई में 2028 ओलंपिक योग्यता श्रृंखला का आयोजन
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने 7 मई को अधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि शांगहाई, टोक्यो और अन्य दो शहर 2028 लॉस एंजेल्स ओलंपिक योग्यता श्रृंखला की मेज़बानी करेंगे। यह शांगहाई में इस प्रकार की प्रतियोगिता का दूसरा अवसर है, पिछली बार इसे 2024 पेरिस ओलंपिक योग्यता श्रृंखला के आयोजन के दौरान आयोजित किया गया था।
2028 लॉस एंजेल्स ओलंपिक की योग्यता श्रृंखला कुल चार चरणों में आयोजित की जाएगी। इनमें एशियाई चरण शांगहाई और टोक्यो में मई 2028 में होंगे, जबकि उत्तर अमेरिकी चरण मोंट्रियल (कनाडा) और ऑरलैंडो (अमेरिका) में जून 2028 में निर्धारित की गई हैं। बता दे कि प्रत्येक चरण में शामिल खेलों की सूची अभी अंतिम रूप से तय होनी बाकी है। प्रारंभिक योजना में 3x3 बास्केटबॉल, बीच वॉलीबॉल, फ्रीस्टाइल BMX साइकिल, पर्वतारोहण, वेस्ट फ़्लैग रग्बी और स्केटबोर्ड शामिल हैं। इनमें फ्रीस्टाइल BMX साइकिल, पर्वतारोहण और स्केटबोर्ड 2024 की योग्यता श्रृंखला में भी शामिल थे, जबकि 3x3 बास्केटबॉल, बीच वॉलीबॉल और वेस्ट फ़्लैग रग्बी नए खेल के रूप में जोड़े गए हैं।
IOC का उद्देश्य ओलंपिक के मुख्य आयोजन के अतिरिक्त खेलों में उत्साह बनाए रखना और युवा वर्ग को आकर्षित करना है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पेरिस ओलंपिक चक्र में इस योग्यता श्रृंखला की स्थापना की गई, जो ओलंपिक आंदोलन के सुधार मार्गदर्शक “ओलंपिक 2020+5 एजेंडा” का एक अहम हिस्सा है।