चंगचोऊ में रोबोटों के “4S-स्टोर” का विशेष दौरा
चीन के हनान प्रान्त की राजधानी चंगचोऊ के चुंगयुआन साइंस एंड टेक्नोलॉजी सिटी स्थित AI टेक्नोलॉजी पार्क में एक रोबोट 4S-स्टोर स्थापित है, जहाँ विभिन्न तकनीकों पर आधारित मानवाकार रोबोट विकसित किए जाते हैं। इस 4S स्टोर के विशेष दौरे के दौरान यह सामने आया कि यह स्टोर एक विशेष “फ्रंट स्टोर-बैकएंड ट्रेनिंग” मॉडल पर संचालित किया जा रहा है, यानी इसके सामने के हिस्से में रोबोटों का प्रदर्शन और बिक्री की जाती है, जबकि पीछे के हिस्से में उनका प्रशिक्षण और तकनीकी कार्य किया जाता है। इसके साथ ही, यह केंद्र द्वारा रोबोटों के प्रदर्शन, खरीद-बिक्री, प्रशिक्षण, संचालन-रखरखाव तथा तकनीकी उन्नयन जैसी सभी सुविधाओं को एक ही परिसर में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अंतर्गत, स्टोर के भीतर स्थापित रोबोट प्रशिक्षण केंद्र विशेष रूप से विभिन्न प्रकार के एम्बोडेड इंटेलिजेंस डेटा प्रशिक्षण और व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर केंद्रित है। वर्तमान में यहाँ 140 से अधिक विभिन्न तकनीकों पर आधारित मानवाकार रोबोट तैनात किए गए हैं, जिनका प्रशिक्षण आधुनिक कृषि, औद्योगिक विनिर्माण, चिकित्सा एवं बुजुर्ग देखभाल सहित अनेक क्षेत्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।
