पहली तिमाही में इलेक्ट्रॉनिक सूचना विनिर्माण उद्योग के अतिरिक्त मूल्य में 13.6% की वार्षिक वृद्धि
चीन के उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष की पहली तिमाही में निर्धारित आकार से बड़े इलेक्ट्रॉनिक सूचना विनिर्माण उद्योग के अतिरिक्त मूल्य में वर्ष-दर-वर्ष 13.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। यह वृद्धि दर इसी अवधि में औद्योगिक क्षेत्र से 7.5 प्रतिशत अंक और उच्च प्रौद्योगिकी विनिर्माण क्षेत्र से 1.1 प्रतिशत अंक अधिक रही।
इस वर्ष मार्च में इस क्षेत्र के अतिरिक्त मूल्य में वर्ष-दर-वर्ष 12.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। प्रमुख उत्पादों में, स्मार्टफोन का उत्पादन 29.8 करोड़ इकाई रहा, जो 6.9 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है, जबकि इंटीग्रेटेड सर्किट (IC) का उत्पादन 1.272 खरब इकाई रहा, जिसमें 24.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
वही, पहली तिमाही में इस उद्योग के निर्यात-आपूर्ति मूल्य में वर्ष-दर-वर्ष 4.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो जनवरी–फरवरी की तुलना में 3 प्रतिशत अंक अधिक है। इसी अवधि में इस क्षेत्र का कुल व्यावसायिक राजस्व 4.31 ट्रिलियन युआन रहा, जिसमें 14.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि व्यावसायिक लागत 3.69 ट्रिलियन युआन रही, जिसमें 11.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसी दौरान कुल लाभ 2.17 खरब युआन रहा, जो वर्ष-दर-वर्ष 1.25 गुना की वृद्धि को दर्शाता है।