चीन अंतरराष्ट्रीय कानून के आधार के बिना एकतरफ़ा प्रतिबंधों का हमेशा विरोध करता है: विदेश मंत्रालय
6 मई को आयोजित चीनी विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकार ने पूछा कि हाल ही में ब्रिटिश सरकार ने रूस को ड्रोन के पुर्जे जैसी सैन्य सामग्री की आपूर्ति का हवाला देते हुए दो चीनी संस्थाओं सहित कई राष्ट्रीय संस्थाओं और व्यक्तियों पर प्रतिबंधों की घोषणा की है। इस पर चीन की क्या टिप्पणी है?
चीनी प्रवक्ता ने जवाब देते हुए कहा कि चीन अंतरराष्ट्रीय कानून के आधार के बिना और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा अधिकृत न किए गए एकतरफा प्रतिबंधों का हमेशा विरोध करता रहा है। चीन ब्रिटेन की कार्रवाई पर घोर असंतुष्टि व्यक्त करता है और चीन ने ब्रिटेन के सामने गंभीरता से यह मामला उठाया है। यूक्रेन संकट पर, चीन शांति वार्ता को बढ़ावा देने और दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं के निर्यात को सख्ती से नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रतिबद्ध रहा है। चीन अपने वैध अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।