ल्हासा में विदेशी-स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी शुरू, दुनियाभर के उत्पाद एक मंच पर
शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश वाणिज्य विभाग के मार्गदर्शन तथा क्षेत्रीय विदेश आर्थिक एवं व्यापार संघ के संयुक्त तत्वावधान में 1 मई को “2026 शीत्सांग (ल्हासा) अंतरराष्ट्रीय वस्तु प्रदर्शनी” का भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रदर्शनी में 30 से अधिक देशों के विशेष उत्पादों के साथ शीत्सांग के स्थानीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत से जुड़े उत्कृष्ट उत्पाद प्रदर्शित किए गए। कुल 127 स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों और पर्यटकों की विविध उपभोक्ता आवश्यकताओं की “एक ही स्थान पर” पूर्ति सुनिश्चित की गई।
इस बार की प्रदर्शनी “ऑफलाइन प्रदर्शनी–विक्रय + ऑनलाइन लाइव प्रसारण” के द्वि-चालित मॉडल पर आधारित की गई, जिसके तहत ईरानी केसर और अफगान कालीन जैसे विदेशी उत्कृष्ट उत्पादों की आपूर्ति उच्च पठारी क्षेत्रों तक सुनिश्चित की गई, वहीं स्थानीय याक ऊन और तिब्बती कालीन जैसे पारंपरिक उत्पादों को भी अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त किया गया। “पशुपालक + आधार + उद्यम + बाजार” मॉडल पर आधारित यह प्रदर्शनी विदेशी व्यापार के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने तथा तिब्बती उत्पादों की वैश्विक पहचान को सुदृढ़ करने का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरी है।
छह दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में स्थल पर खरीद–बिक्री का उत्साह चरम पर देखा गया। शेनचेन से आए पर्यटकों ने “घर बैठे वैश्विक उत्पाद खरीदने” जैसे सुविधाजनक अनुभव की सराहना की, वहीं स्थानीय व्यापारियों को भी उल्लेखनीय लाभ प्राप्त हुआ। इस प्रकार “उच्चभूमि मंच प्रदान करे, व्यापार अपनी भूमिका निभाए और आमजन लाभान्वित हों” के उद्देश्य के साथ यह प्रदर्शनी जमीनी स्तर पर साकार होती दिखाई दी।
