बांग्लादेश के विदेश मंत्री की चीन यात्रा पर चीनी विदेश मंत्रालय की टिप्पणी
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने 4 मई को बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान की चीन यात्रा पर सम्बंधित सवाल के जवाब में कहा कि चीन और बांग्लादेश पारंपरिक मैत्रीपूर्ण पड़ोसी और सर्वांगीण रणनीतिक सहयोग साझेदार हैं। राजनयिक सम्बंध की स्थापना के 50 से अधिक सालों में दोनों देशों ने हमेशा शांतिपूर्ण सहअस्तित्व के पाँच सिद्धांतों के आधार पर मैत्रीपूर्ण सम्बंध का विकास किया है। दोनों देश एक दूसरे का सम्मान और समानतापूर्ण बर्ताव करते हैं। द्विपक्षीय सम्बंध के निरंतर व स्थिर विकास ने दोनों देशों की जनता को ठोस लाभ लाया है।
प्रवक्ता ने कहा कि चीन दोनों देशों के सेंबंधों को बड़ा महत्व देता है और इस यात्रा के मौके पर बांग्लादेश की नयी सरकार के साथ समान कोशिश कर पारस्परिक राजनीतिक विश्वास मजबूत करेगा, विभिन्न क्षेत्रों का सहयोग गहराएगा, उच्च गुणवत्ता से बेल्ट एंड रोड का सह निर्माण करेगा और चीन-बांग्लादेश सर्वांगीण रणनीतिक सहयोग साझेदारी को और आगे बढ़ाएगा।