छियेंनचियांग लॉब्स्टर: जन-दैनिक ऑनलाइन पर उद्योग पुनर्जीवन की कहानी

वसंत आते ही नदियों का जल गुनगुना उठता है, लॉब्स्टर की संख्या प्रचुर हो जाती है और धान की सुगंध हवा में घुलकर चारों ओर बिखर जाती है। 29 अप्रैल को 2026 “छियेंनचियांग लॉब्स्टर” का जन-दैनिक ऑनलाइन ब्रांड प्रोमोशन कार्यक्रम जन-दैनिक समाचार समूह परिसर स्थित न्यू मीडिया भवन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर चीन के हुपेई प्रांत के छियेंनचियांग शहर के प्रसिद्ध लॉब्स्टर उद्योग की विकास उपलब्धियों का व्यापक प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार, उद्यम और मीडिया के सहयोग को और सुदृढ़ किया गया तथा ब्रांड को व्यापक मंच तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया, ताकि औद्योगिक उन्नति के जरिए ग्रामीण पुनरुत्थान को गति मिल सके।

हजारों एकड़ में फैले लॉब्स्टर-धान सह-उत्पादन खेतों में लहलहाते धान के बीच स्वच्छ जल में जीवंत छोटे लॉब्स्टर तैरते दिखाई देते हैं। अनेक प्रसंस्करण इकाइयों में मानकीकृत उत्पादन लाइनें सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जाती हैं, जहाँ लॉब्स्टर के खोल को भी उच्च मूल्य वाले उत्पादों में परिवर्तित किया जाता है। भोजन की मेज पर लालिमा लिए सुगंधित मसालेदार लॉब्स्टर परोसे जाते हैं, जिनका स्वाद लेने के लिए विभिन्न स्थानों से आए लोग उत्साहित दिखाई देते हैं। वहीं पर्यटन स्थलों पर पर्यटक जल-प्रदेश के सुंदर दृश्य का आनंद लेने के अलावा, लॉब्स्टर व्यंजनों का स्वाद बड़े चाव से लेते हैं। ..... 29 अप्रैल की सुबह, जन-दैनिक समाचार समूह परिसर स्थित न्यू मीडिया भवन के प्रथम स्टूडियो में बड़े पर्दे पर छियेंनचियांग लॉब्स्टर का प्रचार वीडियो प्रदर्शित किया गया, जिसमें खेतों से निकलकर पुरे चीन में और विश्व मंच तक पहुँचती इस उद्योग की विकास यात्रा को सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया। इसी के साथ इस ब्रांड प्रोमोशन कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ।

यह 2026 “छियेंनचियांग लॉब्स्टर” ब्रांड प्रोमोशन कार्यक्रम केवल एक व्यापक ब्रांड प्रस्तुति ही नहीं, बल्कि सरकार, उद्यम और मीडिया के संयुक्त प्रयास से क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की एक सशक्त पहल भी है। छियेंनचियांग शहर द्वारा इस अवसर को आधार बनाकर संपूर्ण औद्योगिक शृंखला को और सुदृढ़ करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। साथ ही, ब्रांड निर्माण को और सुदृढ़ करते हुए लॉब्स्टर उद्योग को वैश्विक पहचान दिलाने में तथा ग्रामीण पुनरुत्थान में नई ऊर्जा का संचार करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।