“मई दिवस” छुट्टियों के लिए रेल सेवाएँ शुरू
(जन-दैनिक ऑनलाइन)13:49:13 2026-04-30

29 अप्रैल को यात्री हारपीन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से यात्रा करते हुए दिखाई दिए।
चीन राष्ट्रीय रेलवे समूह लिमिटेड से प्राप्त जानकारी के अनुसार, “मई दिवस” की छुट्टियों के दौरान रेलवे परिवहन 29 अप्रैल से शुरू होकर 6 मई तक, कुल 8 दिनों तक संचालित रहेगा। इस अवधि में देशभर में लगभग 15.8 करोड़ यात्रियों के आवागमन का अनुमान है, जबकि प्रतिदिन औसतन करीब 12,000 यात्री ट्रेनें चलाने की योजना बनाई गई है।