वांग यी ने 80वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष से मुलाकात की

29 अप्रैल को, सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने चीन की राजधानी पेइचिंग में 80वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष एनालेना बेरबॉक से मुलाकात की।
वांग यी ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र और बहुपक्षवाद वर्तमान में गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। नकारात्मक परिस्थितियों के बावजूद, हमें एकता और सहयोग के सही मार्ग पर चलना चाहिए और किसी भी तरह से मनमानी नहीं करनी चाहिए। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय की साझा आकांक्षाओं का जवाब देते हुए, वैश्विक शासन पहल को ठीक समय पर प्रस्तुत किया, जिससे बहुपक्षवाद को बनाए रखने, वैश्विक शासन प्रणाली में सुधार और उसे बेहतर बनाने तथा संयुक्त राष्ट्र की भूमिका को मजबूत करने का स्पष्ट संकेत मिला। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र में चीन की वैध सीट की बहाली की 55वीं वर्षगांठ है। चीन संयुक्त राष्ट्र को केंद्र में रखकर अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को दृढ़ता से कायम रखेगा, अपने विकास के माध्यम से सभी देशों के बीच साझा विकास को बढ़ावा देगा और अपने सुशासन से वैश्विक शासन को सशक्त बनाएगा।
वांग यी ने इस बात पर जोर दिया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव 2758 ने थाइवान सहित पूरे चीन के संयुक्त राष्ट्र में प्रतिनिधित्व के मुद्दे को पूरी तरह से हल कर दिया है और संयुक्त राष्ट्र प्रणाली द्वारा इसका सर्वमान्य रूप से पालन किया जाता है। चीन इसकी सराहना करता है और प्रस्ताव की वैधता को चुनौती देने वाले किसी भी शब्द या कार्रवाई का विरोध करता है।
एनालेना बेरबॉक ने कहा कि बहुपक्षवाद पर बढ़ते दबाव और संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर सीधे हमलों के बीच, देशों को संयुक्त राष्ट्र का समर्थन करने के लिए पहले से कहीं अधिक एकजुट होने की आवश्यकता है।