पहली तिमाही में चीन के प्रमुख परिवहन परियोजनाओं में लगभग 3.3 खरब युआन का निवेश

चित्र जन-दैनिक ऑनलाइन से है।
चीन के परिवहन मंत्रालय द्वारा आयोजित नियमित प्रेस वार्ता में बताया गया कि चालू वर्ष की पहली तिमाही में पुरे चीन में 10 करोड़ युआन से अधिक निवेश वाले 1,845 सड़क एवं जल-परिवहन परियोजनाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाई गई, जिन पर कुल मिलाकर लगभग 3.3 खरब युआन का निवेश पूरा किया गया।
परिवहन मंत्रालय के समग्र योजना विभाग के उप महानिदेशक लियू तोंग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली तिमाही में 174 नए प्रमुख परिवहन परियोजनाओं का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, जिनमें लगभग 16 अरब युआन का अतिरिक्त निवेश जोड़ा गया। इस दौरान, चिआंगसू प्रान्त का सुथोंग द्वितीय नदी-पार परिवहन संपर्क मार्ग, सिछुआन में नानचियांग से सांथाई तक एक्सप्रेसवे तथा कांसू प्रांत में S35 चिंगथाई से लीशियन एक्सप्रेसवे जैसे 20 अरब युआन से अधिक निवेश वाले बड़े परियोजनाएँ भी शुरू की गईं।
प्रमुख परिवहन परियोजनाएँ उच्च निवेश, व्यापक सामाजिक प्रभाव और मजबूत आर्थिक प्रोत्साहन क्षमता के कारण आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। लियू तोंग ने आगे कहा कि “पंद्रहवीं पंचवर्षीय योजना” अवधि के दौरान थ्री गॉर्जेस जल-परिवहन नई धारा, शिनचियांग की तुखु एक्सप्रेसवे, G318 सिछुआन-शीत्सांग राजमार्ग उन्नयन परियोजना तथा तालियान चिनचोऊ खाड़ी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा समेकित परिवहन केंद्र जैसी परियोजनाओं की शुरुआत के साथ-साथ उन्हें तेज़ी से आगे बढ़ाने के लिए ठोस पहल की जाएगी। वहीं, शिज़ीयांग मार्ग, चांगचिंगकाओ यांग्त्ज़ी नदी पुल और शांगहाई पूर्व स्टेशन जैसे प्रतीकात्मक प्रमुख परियोजनाएँ पूर्ण होकर संचालन में लाई जाएंगी।