चीन में “मई दिवस” सांस्कृतिक-पर्यटन उपभोग सप्ताह की शुरुआत
27 अप्रैल को चीन के संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय द्वारा पेइचिंग में वर्ष 2026 के राष्ट्रीय “मई दिवस” सांस्कृतिक और पर्यटन उपभोग सप्ताह को लेकर एक मीडिया परिचय बैठक का आयोजन किया गया, जिसके साथ इस अभियान की आधिकारिक शुरुआत की गई। इस बैठक में उपभोग सप्ताह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में वसंत-भ्रमण एवं पुष्प-दर्शन, पारिवारिक पर्यटन तथा शैक्षिक यात्राओं जैसे प्रमुख रुझानों को ध्यान में रखते हुए मौसमी सांस्कृतिक-पर्यटन उत्पाद और गतिविधियाँ प्रस्तुत किये जाने पर विचार किया गया। इस अवधि में लगभग 13,700 सांस्कृतिक एवं पर्यटन उपभोग कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे, साथ ही 28.4 करोड़ युआन से अधिक मूल्य के उपभोग कूपन और सब्सिडी भी वितरित किये जाने की योजना हैं।
जानकारी के अनुसार, यह राष्ट्रीय “मई दिवस” सांस्कृतिक-पर्यटन उपभोग सप्ताह अप्रैल के अंत से शुरू होकर “मई दिवस” अवकाश की समाप्ति तक चलेगा। इस दौरान मंत्रालय द्वारा भिन्न उद्यमों और संस्थाओं के साथ मिलकर जनहित में अनेक आकर्षक रियायतें और योजनाएँ लागू करने की दिशा में ठोस कदम लिए जा रहे हैं। परिचय बैठक में चीन मौसम विज्ञान प्रशासन के राष्ट्रीय जलवायु केंद्र द्वारा देशव्यापी “मई दिवस” पुष्प-दर्शन पर्यटन मानचित्र जारी किया गया। इसके अलावा, सिनोपेक ने “शुक्रवार को टैंक फूल करें, वीकेंड में सफर का आनंद लें” जैसी पहल पेश की, जबकि चाइना मोबाइल द्वारा “मई दिवस विशेष यात्रा छूट” अभियान शुरू किया जायेगा। इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना (ICBC) तथा एग्रीकल्चरल बैंक ऑफ चाइना (ABC) द्वारा भी “लव शॉपिंग मई दिवस” और “सांस्कृतिक-पर्यटन उत्सव सीजन” जैसे कार्यक्रम संचालित किये जाने की योजना साझा की गयीं।
इसके अतिरिक्त, बैठक में चीन पर्यटन स्थलों के संघ द्वारा “पर्यटन स्थल आनंद उपभोग सत्र” का आयोजन करते हुए “मई दिवस” अवकाश के दौरान देशभर के पर्यटन स्थलों के साथ मिलकर लगभग 200 गतिविधियाँ शुरू करने की ख़ास योजना साझा की गई। वहीं, चीन प्रदर्शन उद्योग संघ द्वारा “प्रदर्शनों के साथ यात्रा” थीम के अंतर्गत प्रमुख मंचीय कार्यक्रमों और विशेष रियायतों को बढ़ावा देने हेतु महत्वपूर्ण पहल की गई।