ल्हासा में हरियाली से घिरे दृश्य, नानशान पर्वत से दृश्यावलोकन का सबसे सही समय

ल्हासा में हरियाली से घिरे दृश्य, नानशान पर्वत से दृश्यावलोकन का सबसे सही समय

हाल ही में, शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की राजधानी ल्हासा की सरकार ने नानशान और पेईशान पर्वत सहित आस-पास के क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण सुधारने की दिशा में लगातार प्रयास किए है। नतीजा यह है कि कभी बंजर रही पहाड़ियाँ. अब पेड़-पौधों से लहलहा रही हैं और यहाँ का पारिस्थितिक रूप पूरी तरह से बदल चुका है। अपने शानदार नज़ारों और बेहतरीन भौगोलिक स्थान के कारण, नानशान पर्वत पार्क अब स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए एक पसंदीदा जगह बन गया है। लोग यहाँ टहलने, ट्रैकिंग करने और ऊँचाई से पूरे ल्हासा शहर का खूबसूरत नज़ारा देखने के लिए आते हैं।