बेल्जियम के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मैक्सिम प्रीवोट चीन का दौरा करेंगे
सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के निमंत्रण पर, बेल्जियम के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मैक्सिम प्रीवोट 27 अप्रैल से 1 मई तक चीन का दौरा कर रहे हैं। चीनी विदेश मंत्रालय द्वारा 27 अप्रैल को आयोजित नियमित प्रेस सम्मेलन में, प्रवक्ता लिन च्येन ने इस यात्रा की पृष्ठभूमि और चीन की अपेक्षाओं के बारे में जानकारी दी।
लिन च्येन ने कहा कि चीन और बेल्जियम व्यापक मैत्रीपूर्ण साझेदार हैं। हाल के वर्षों में, दोनों पक्षों के बीच उच्च स्तरीय आदान-प्रदान लगातार होते रहे हैं, और व्यापार एवं निवेश, जहाजरानी एवं रसद, तथा जैव चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में सहयोग ने उल्लेखनीय प्रगति की है, जिससे वास्तव में दोनों देशों के लोगों को लाभ हुआ है।
इस वर्ष चीन और बेल्जियम के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 55वीं वर्षगांठ है। उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मैक्सिम प्रीवोट की पदभार ग्रहण करने के बाद यह उन की चीन की पहली यात्रा है। आशा है कि इस यात्रा के माध्यम से चीन बेल्जियम के साथ द्विपक्षीय संबंधों और साझा चिंताओं से संबंधित अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श कर सकेगा। साथ ही आम सहमति का विस्तार कर सकेगा, सहयोग को गहरा कर सकेगा, चीन-बेल्जियम संबंधों के सतत, स्वस्थ और स्थिर विकास को बढ़ावा दे सकेगा और चीन-यूरोप संबंधों के विकास में नए योगदान दे सकेगा।