2026 पेइचिंग अंतरराष्ट्रीय ऑटोमोबाइल प्रदर्शनी का उद्घाटन
24 अप्रैल को “युग का नेतृत्व, स्मार्ट भविष्य” थीम के साथ 2026 पेइचिंग अंतरराष्ट्रीय ऑटोमोबाइल प्रदर्शनी का औपचारिक उद्घाटन हुआ।
सूत्रों के अनुसार, इस वर्ष पहली बार प्रदर्शनी का आयोजन चीन अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र (शुनयी परिसर) और राजधानी अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र इन दो स्थलों के संयुक्त मॉडल में किया गया। कुल प्रदर्शनी क्षेत्रफल 3 लाख 80 हजार वर्गमीटर है। प्रदर्शित वाहनों की कुल संख्या 1451 है, जिनमें 181 विश्व प्रीमियर मॉडल और 71 कॉन्सेप्ट कारें भी शामिल हैं।
इस प्रदर्शनी में 21 देशों और क्षेत्रों से अग्रणी सप्लाई चेन तथा प्रौद्योगिकी कंपनियों ने भाग लिया। यह आयोजन विद्युतिकरण, बुद्धिमत्ता और डिजिटलीकरण के विकास रुझानों पर केंद्रित रहा, जिसमे कोर हार्डवेयर से लेकर सॉफ्टवेयर प्रणालियों तक संबंधित तकनीकों और उनके अनुप्रयोगों, साथ ही औद्योगिक श्रृंखला के ऊपरी एवं निचले स्तरों के समन्वित नवाचार उपलब्धियों का प्रदर्शन किया गया।। इससे वर्तमान ऑटोमोबाइल उद्योग के नवीनतम विकास रुझानों का वस्तुनिष्ठ झलक सामने आई।
(चित्र शिन्हुआ समाचार एचेंसी से है)
