हर दिशा में पाठकों की उपस्थिति

हर दिशा में पाठकों की उपस्थिति

23 अप्रैल को "विश्व पुस्तक दिवस" मनाया जाता है। चीन के 5वें राष्ट्रीय पठन सम्मेलन 20 से 22 अप्रैल तक चीन के जियांग्शी प्रांत के नानचांग शहर में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन के दौरान, “जन-जन का पठन” फोटोग्राफी प्रदर्शनी भी साथ आयोजित की गई। इस प्रदर्शनी का विषय "सर्वव्यापी पाठक" था, जिसमें पठन विषय पढ़ने के विषय पर आधारित सौ से अधिक फोटोग्राफी कृतियाँ प्रदर्शित की गईं।

इस वर्ष की प्रदर्शनी में शामिल सभी कृतियाँ दैनिक जीवन के सहज और वास्तविक पलों से ली गई हैं। टेबल लैंप की रोशनी में शांति से पढ़ता हुआ बच्चा, काम के बीच मिले खाली समय में किताब पढ़ता मज़दूर, बुकशेल्फ के सामने पढ़ने में मग्न बुजुर्ग, और पुस्तकालय में एक साथ पढ़ते माता-पिता और बच्चे... बिना किसी बनावट के खींचे गए ये सारे दृश्य, इस जीवंत सच्चाई को अभिव्यक्त करते हैं कि किस तरह पुस्तकों की महक शहरों और गाँवों की रग-रग में बस गई है और पठन-पाठन जीवन की दिनचर्या का एक अभिन्न हिस्सा बन गया है।

(चित्र“जन-जन का पठन” फोटोग्राफी प्रदर्शनी से है)