पेइचिंग: किराने की दुकान में रोबोट की “नियुक्ति”

पेइचिंग: किराने की दुकान में रोबोट की “नियुक्ति”

हाल ही में, एक ह्यूमनॉइड बड़ा मोडल रोबोट ने पेइचिंग के हैडियन जिले के झोंगगुआनकुन स्थित एक इमारत के भीतर एक सुविधा स्टोर में अपनी नियमित सेवा शुरू की है। जानकारी के अनुसार, यह रोबोट स्टोर में ग्राहकों का स्वागत करने, वॉयस इंटरैक्शन के माध्यम से सामान की जानकारी देने व प्रमोशन से जुड़ी जानकारी जैसे कार्यों को सँभालने में सक्षम है।

इसके साथ ही, यह रोबोट ठंडे पेय और पके हुए भोजन जैसी वस्तुओं को खुद से उठाने और ग्राहकों को सौंपने में भी सक्षम है, जिससे ग्राहकों के खरीदारी के अनुभव को और भी बेहतर बनाने में मदद मिल रही है।

(चित्र शिन्हुआ समाचार एचेंसी से है)