प्रथम तिमाही में केंद्रीय उद्यमों के स्थिर परिसंपत्ति निवेश में 23.5% की वार्षिक वृद्धि

20 अप्रैल को चीनी राज्य परिषद के राज्य-स्वामित्व संपत्ति पर्यवेक्षण एवं प्रशासन आयोग ने केंद्रीय उद्यमों के प्रथम तिमाही आर्थिक संचालन की समीक्षा तथा वर्ष 2026 के परिचालन प्रदर्शन उत्तरदायित्व पत्र पर हस्ताक्षर संबंधी बैठक आयोजित की।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पहली तिमाही में चीन के केंद्रीय उद्यमों का आर्थिक संचालन समग्र रूप से स्थिर रहा, जबकि परिचालन गुणवत्ता और दक्षता में निरंतर सुधार पाया गया तथा प्रभावी निवेश और मूल्य सृजन दोनों में लगातार वृद्धि दर्ज की गई। इस अवधि में, स्थिर परिसंपत्ति निवेश 23.5 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ 1.05 ट्रिलियन युआन रहा, जबकि मूल्य संवर्धन 2.7 ट्रिलियन युआन रहा, जो लगभग 3 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्शाती हैं।

आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष की पहली तिमाही में केंद्रीय उद्यमों की विद्युत उत्पादन एवं बिक्री, विमानन परिवहन, जलमार्ग परिवहन का कुल कारोबार, परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री तथा कोयला उत्पादन एवं बिक्री जैसे आधारभूत आपूर्ति क्षेत्रों में स्थिर वृद्धि दर्ज की गई, जिससे बाजार आपूर्ति और मूल्य स्थिरता को प्रभावी समर्थन मिला। साथ ही, औद्योगिक विकास अधिक नवाचार और गुणवत्ता की दिशा में अग्रसर रहा, जिसमें रणनीतिक उभरते उद्योगों के निवेश में 19.5 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गयीं।