चाओ लची ने मोज़ाम्बिक के राष्ट्रपति और यूरोपीय संसद के उपाध्यक्ष के साथ मुलाकात की

(CRI)14:10:41 2026-04-22

चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थाई समिति के अध्यक्ष चाओ लची ने 21 अप्रैल को राजधानी पेइचिंग में मोज़ाम्बिक के राष्ट्रपति डैनियल फ्रांसिस्को चापो से मुलाकात की।

इस मौके पर चाओ लची ने कहा कि चीन और मोज़ाम्बिक के बीच पारंपरिक मित्रता गहरी है। चीन मोज़ाम्बिक के साथ दोनों देशों के नेतों की अहम सहमति के अनुसार पारंपरिक मित्रता का विकास करते हुए आपसी राजनीतिक विश्वास, आपसी लाभ वाला सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाना चाहता है, ताकि चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के पेइचिंग शिखर सम्मेलन में मिली उपलब्धियों का कार्यान्वयन किया जा सके। इसके साथ चीन मोज़ाम्बिक के साथ कानूनी संगठनों के बीच आवाजाही मजबूत करना चाहता है, ताकि देश के विकास में मदद दी जा सके। चाओ लची ने 15वीं पंचवर्षीय योजना के संबंधित जानकारी का परिचय भी दिया।

वहीं, चापो ने कहा कि मोज़ाम्बिक एक चीन की नीति पर कायम रहता है और सक्रियता से राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत चार वैश्विक पहलों का समर्थन करता है। मोज़ाम्बिक चीन के साथ व्यवहारिक सहयोग मजबूत करने के साथ कानूनी संगठनों के बीच आदान-प्रदान बढ़ाना चाहता है।

उसी दिन, चाओ लची ने पेइचिंग में यूरोपीय संसद के उपाध्यक्ष यूनुस उमरजी के साथ मुलाकात की।

इस मौके पर चाओ लची ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पिछले साल पेइचिंग में यूरोपीय संघ के नेता से मुलाकात की और चीन-यूरोप संबंधों के विकास का मार्ग प्रशस्त किया। चीन यूरोप के साथ नेताओं की अहम सहमति का कार्यान्वयन कर आपसी सम्मान व सहयोग बढ़ाने के साथ बहुपक्षवाद पर कायम रहना चाहता है, ताकि चीन-यूरोप संबंध स्थिरता से बढ़ सके। कानूनी संगठनों के बीच आदान-प्रदान चीन-यूरोप संबंधों का अहम भाग है। आशा है कि दोनों पक्ष चीन-यूरोप संबंधों का विकास बढ़ाने के लिए आवाजाही और सहयोग का विस्तार करेंगे।

वहीं, उमरजी ने कहा कि यूरोपीय संघ और चीन के कानूनी संगठनों के बीच सामान्य आदान-प्रदान की बहाली और मिली सकारात्मक प्रगति यूरोप-चीन संबंध बढ़ाने में दोनों पक्षों की राजनीतिक इच्छाशक्ति को दर्शाती है। यूरोपीय संसद एक चीन की नीति पर कायम रहता है और ईमानदारी व आपसी सम्मान की भावना से एनपीसी के साथ आदान-प्रदान मजबूत करना चाहता है।