युन्नान के फुअर शहर में चाय की कलियों की तोड़ाई शुरू
(जन-दैनिक ऑनलाइन)14:14:12 2026-04-21
थांग काल के एक प्रसिद्ध कवि छी ची ने "कुयू" (अप्रैल के अंत में आने वाला चीन के पारंपरिक पंचांग का एक सौर चरण, जब वर्षा बढ़ती है और खेती व चाय के लिए अनुकूल समय होता है) के दौरान चाय तोड़ने के दृश्य का वर्णन करते हुए लिखें थें—"वसंत ऋतु में 'गुयू' से पूर्व पर्वतीय क्षेत्रों में सुगंधित चाय की कोमल पत्तियों की सामूहिक तुड़ाई की जाती है।"
वर्तमान में 'गुयू' का समय चाय तोड़ने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों के चाय बागानों में किसान पत्तियाँ तोड़ने और प्रसंस्करण कार्य में व्यस्त दिखाई देते हैं। बताया जाता है कि इस अवधि में चाय की पत्तियाँ गहरे हरे रंग की, मुलायम और उच्च गुणवत्ता वाली होती हैं, जिन्हें वसंतकालीन चाय की उत्कृष्ट श्रेणी में रखा जाता है।
