ली छ्यांग ने राज्य परिषद के 19वें सामूहिक अध्ययन की अध्यक्षता की

(CRI)10:59:49 2026-04-21


चीनी राज्य परिषद ने 20 अप्रैल को ऊर्जा की सुरक्षा तथा हरित व कम कार्बन परिवर्तन के समन्वय और नई ऊर्जा प्रणाली के तेज निर्माण के विषय पर 19वां सामूहिक अध्ययन किया। (शिन्हुआ समाचार एचेंसी)

चीनी राज्य परिषद ने 20 अप्रैल को ऊर्जा की सुरक्षा तथा हरित व कम कार्बन परिवर्तन के समन्वय और नई ऊर्जा प्रणाली के तेज निर्माण के विषय पर 19वां सामूहिक अध्ययन किया।

इस मौके पर प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने कहा कि मजबूत ऊर्जा देश बनाने पर महासचिव शी चिनफिंग के अहम निर्देश और सीपीसी की केंद्रीय समिति के संबंधित निर्णय को लागू कर ऊर्जा की सुरक्षा में नई रणनीति का कार्यान्वयन करने के साथ ऊर्जा के ढांचे में समायोजन बढ़ाना होगा, ताकि व्यापक हरित परिवर्तन और उच्च गुणवत्ता वाले विकास के लिए मजबूत आधार तैयार हो सके।

ली छ्यांग ने कहा कि ऊर्जा की सुरक्षा का स्तर उन्नत करना मजबूत ऊर्जा देश बनाने का अहम आधार है। अब अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में गहन बदलाव हो रहा है। वहीं, चीन में कुल ऊर्जा खपत लगातार बढ़ रही है। हमें संकट की भावना बनाए रखनी चाहिए और लगातार ऊर्जा प्रणाली का लचीलापन व सुरक्षा गारंटी की क्षमता मजबूत करनी होगी।

ली छ्यांग ने कहा कि ऊर्जा की सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऊर्जा के ढांचे में सुधार और ऊर्जा प्रौद्योगिकी में नवाचार कुंजीभूत है। अक्षय ऊर्जा की आपूर्ति क्षमता का पूरा इस्तेमाल करने के साथ जीवाश्म ऊर्जा के प्रभावी प्रयोग का स्तर व नए प्रकार का पावर ग्रिड निर्माण बढ़ाना होगा।