2026 शांगहाई अंतर्राष्ट्रीय फूल महोत्सव उद्घाटित
(CRI)13:52:47 2026-04-20
पेइचिंग समयानुसार 18 अप्रैल को, चीन के शांगहाई शहर में 2026 शांगहाई अंतर्राष्ट्रीय फूल महोत्सव उद्घाटित हुआ। नागरिकों और पर्यटकों ने फूलों और संबंधित गतिविधियों का आनंद लिया। इस बार के शांगहाई फूल महोत्सव में शांगहाई बॉटनिकल गार्डन व हुआंगपु जिले आदि दो मुख्य स्थल और 10 उप-स्थल शामिल हैं। साथ ही, यह फूल महोत्सव पूरे शांगहाई शहर के 16 जिलों व लिंगांग नये जिले के मुख्य व्यावसायिक जिलों को जोड़ता है, जो पूरे शहर को कवर करता है। "फूल प्लस" संस्कृति, वाणिज्य, पर्यटन व खेल प्रदर्शनियों के गहन एकीकरण को बढ़ाती है और शहर की फूल अर्थव्यवस्था के लिए नए उपभोग परिदृश्यों की खोज करती है।
