शीत्सांग: 2025 में छात्र सहायता हेतु 5.369 अरब युआन आवंटित
हाल ही में, शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश शिक्षा विभाग के छात्र सहायता प्रबंधन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025 में शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश में विभिन्न प्रकार की सहायता योजनाओं के अंतर्गत कुल 5.369 अरब युआन की धनराशि आवंटित की गई, जिससे 21.66 लाख से अधिक छात्र-छात्राएँ लाभान्वित हुए हैं। इस प्रकार, सभी शैक्षिक स्तरों को समाहित करते हुए एक समग्र एवं बहुआयामी सहायता सुरक्षा तंत्र स्थापित किया गया है।
प्रारंभिक शिक्षा तथा माध्यमिक व्यावसायिक शिक्षा चरण में, वर्ष 2025 के दौरान प्रदेश में 4.569 अरब युआन की सहायता राशि आवंटित की गई, जिससे 20.24 लाख विद्यार्थी लाभान्वित हुए हैं। समस्त नामांकित विद्यार्थियों को आच्छादित करने वाली 15-वर्षीय निःशुल्क शिक्षा व्यवस्था का निरंतर क्रियान्वयन जारी रखा गया है। वर्ष 2026 में कृषि एवं पशुपालन क्षेत्रों के पूर्व-प्राथमिक चरण में निःशुल्क शिक्षा हेतु प्रति विद्यार्थी वार्षिक वित्तीय सहायता मानक को बढ़ाकर 1000 युआन किया गया है। साथ ही, “भोजन, आवास एवं मूलभूत शिक्षा खर्च” को समाहित करने वाली 15-वर्षीय “त्रि-आवरण” शिक्षा नीति के अंतर्गत कृषक एवं पशुपालक परिवारों के बच्चों, शहरी निर्धन परिवारों के बच्चों तथा राजमार्ग अनुरक्षण कार्यबल के कर्मचारियों के बच्चों को शामिल किया गया है, जिसके तहत प्रति विद्यार्थी वार्षिक सहायता मानक 5940 युआन निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, विशेष शिक्षा के विद्यार्थियों, समावेशी शिक्षा के अंतर्गत अध्ययनरत विद्यार्थी तथा सीमावर्ती जिलों जैसे विशेष समूहों के लिए भिन्न-भिन्न मानक लागू किए गए हैं। इसके अतिरिक्त,“त्रि-आवरण” नीति का लाभ न प्राप्त करने वाले कृषि-संबंधित विषयों के विद्यार्थियों तथा गैर-शीत्सांग निवासी, गैर-कृषि विषयों के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों सहित तीन श्रेणियों को माध्यमिक व्यावसायिक शिक्षा के राष्ट्रीय छात्रवृत्ति कार्यक्रम के दायरे में शामिल किया गया है, जिससे राष्ट्रीय नीतियों के साथ समन्वय सुनिश्चित किया जा सके।
उच्च शिक्षा चरण में, वर्ष 2025 के दौरान क्षेत्र में 69.9 करोड़ युआन की सहायता राशि लागू की गई, जिससे 1 लाख से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हुए हैं। इसके अतिरिक्त, सामाजिक तथा संस्थागत (विद्यालयीय) सहायता के रूप में 10.1 करोड़ युआन प्रदान किए गए, जिनसे 32 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को लाभ मिला। गौरतलब है कि समूचे प्रदेश में “पुरस्कार, ऋण, अनुदान, कार्य-अध्ययन, सब्सिडी एवं शुल्क-मुक्ति” पर आधारित छह-आयामी एकीकृत सहायता प्रणाली स्थापित की गई है, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को प्रवेश-पूर्व, प्रवेश के समय तथा प्रवेश-पश्चात इन तीनों चरणों में किसी प्रकार की चिंता से मुक्त रखने का उद्देश्य पूरा करती है।
वर्तमान में, शीत्सांग की आर्थिक छात्र सहायता कार्य प्रणाली लगभग पूर्ण रूप से सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित की जा चुकी है, जिसने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों के शिक्षा प्राप्त करने के अधिकार को प्रभावी रूप से सुनिश्चित किया गया है। साथ ही, यह व्यवस्था पूरे प्रदेश में शिक्षा के उच्च गुणवत्ता वाले विकास तथा “शिक्षा-सशक्त क्षेत्र” के निर्माण को आगे बढ़ाने के लिए ठोस आधार प्रदान कर रही है।