16वें पेइचिंग अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुभारंभ


चित्र शिन्हुआ समाचार एचेंसी से है।

16 अप्रैल को पेइचिंग अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 16वें संस्करण का गुरुवार शाम बीजिंग के उत्तर-पूर्व स्थित यानछी झील अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी केंद्र में उद्घाटन किया गया। यह महोत्सव चीनी राष्ट्रीय फिल्म प्रशासन के मार्गदर्शन में और चीनी रेडियो और टेलीविजन समूह तथा पेइचिंग नगर जन सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष पेइचिंग अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और जनप्रिय “बायेहुआ” फिल्म पुरस्कार एक साथ आयोजित किये जा रहे हैं, जिससे पेइचिंग देश का पहला ऐसा शहर बन गया है, जहाँ एक ही वर्ष में दो बड़े फिल्म समारोह आयोजित किए जा रहे हैं।

फिल्म उद्योग के नवीनतम विकास पर केंद्रित यह महोत्सव अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान का एक सशक्त मंच प्रस्तुत करता है। महोत्सव के अंतर्गत विविध आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें मुख्य प्रतियोगिता “तियानतान पुरस्कार” का चयन, उद्घाटन समारोह तथा “पेइचिंग प्रदर्शनी” आदि शामिल रहें।

मुख्य प्रतियोगिता “त्यानतान पुरस्कार” के लिए 139 देशों और क्षेत्रों की 1826 फिल्मों में से 16 फिल्मों का चयन किया गया है। स्थापना के बाद से ही, इस महोत्सव का “तियानतान पुरस्कार” अंतरराष्ट्रीय दृष्टि और बहुआयामी सौंदर्यबोध पर कायम रहा है तथा समान और खुले दृष्टिकोण के साथ विश्वभर की उत्कृष्ट फिल्मों का स्वागत करते हुए, चीन और विश्व के बीच फिल्म कला के आदान-प्रदान और संवाद का एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभरा है।

महोत्सव के “पेइचिंग प्रदर्शनी” खंड के अंतर्गत विश्वभर से चुनी गई लगभग 260 उत्कृष्ट फिल्मों का चयन किया गया है, जिनका पेइचिंग-थ्येनचिन-हेबेई क्षेत्र के प्रमुख व्यावसायिक और कला सिनेमाघरों में लगभग 800 शो के माध्यम से प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही, प्रमुख मंचों पर फिल्म उद्योग से जुड़े समसामयिक विषयों, जैसे फिल्म अर्थव्यवस्था का नया स्वरूप, तकनीकी नवाचार तथा दर्शक-केंद्रित सृजन पर केंद्रित कई विषयगत चर्चाओं का आयोजन करेगी। इसके अतिरिक्त, “पेइचिंग फिल्म जीवन महोत्सव” के अंतर्गत “फिल्मों के साथ पर्यटन” विषय पर 10 विशेष मार्ग भी प्रस्तुत किए गए हैं, जिनके माध्यम से विश्वभर के सिनेप्रेमियों को पेइचिंग की सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया जाएगा। इस प्रकार “फिल्म+” के विविध समन्वित आयोजनों के जरिए सिनेमा को अन्य कला रूपों के साथ जोड़ते हुए पेइचिंग की सांस्कृतिक पहचान को और सुदृढ़ किया जायेगा जा रहा हैं।