चीन और इटली के विदेश मंत्रियों के बीच मुलाकात

(CRI)15:33:05 2026-04-17

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने गुरुवार को राजधानी पेइचिंग में इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी से मुलाकात की।

वांग यी ने कहा कि चीन और इटली व्यापक रणनीतिक साझेदार हैं। दोनों देशों के बीच पूरक लाभ मौजूद हैं और पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि चीन, इटली के साथ मिलकर दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी महत्वपूर्ण सहमति को लागू करना चाहता है। साथ ही, उच्चस्तरीय और विभिन्न स्तरों पर आदान-प्रदान बनाए रखते हुए आपसी समझ और विश्वास को मज़बूत करना तथा सहयोग को आगे बढ़ाना चाहता है।

वहीं, एंटोनियो तजानी ने कहा कि इटली अंतर्राष्ट्रीय मामलों और संयुक्त राष्ट्र जैसे बहुपक्षीय मंचों पर चीन के महत्वपूर्ण प्रभाव को अत्यधिक महत्व देता है। तजानी ने कहा कि इटली, चीन के साथ बहुपक्षीय संवाद और समन्वय को और मज़बूत करने तथा वैश्विक शांति, स्थिरता और विकास की रक्षा के लिए तैयार है।